{"_id":"58d94cf64f1c1b467763e361","slug":"crores-of-crores-of-police-came-under-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की ठगी करने वाला पुलिस की गिरफ्त में आया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़ों की ठगी करने वाला पुलिस की गिरफ्त में आया
auraiya,amar ujala beauro
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जाबिर अली निजामी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकर नगर समेत कई जिलों में सिलाई, कढ़ाई सिखाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करके भागे संस्था के मुखिया को पुलिस ने सहायल क्षेत्र के करचला गांव से पकड़ लिया। अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर थाने की पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।
करचला लहरापुर निवासी जाबिर अली निजामी ने महिला साथी प्रभात प्रिया पुत्री राजेंद्र प्रसाद निवासी शहजादपुर अकबरपुर अंबेडकर नगर के साथ मिलकर शहीद अशफाक उल्ला खां समाज कल्याण सेवा समिति का अप्रैल 2016 से संचालन शुरू किया था। अंबेडकरनगर में आफिस खोलकर संस्था का प्रचार प्रसार किया। लोगों से कहा गया कि प्रशिक्षण केंद्र चलाने वालों को 6 हजार रुपये महीना दिया जाएगा। प्रशिक्षिकाओं को मेंहदी के लिए 6500 एवं पार्लर के लिए 8500 रुपये देने की बात कही गई।
इसके बदले सभी प्रशिक्षिकाओं से दान स्वरूप एक हजार रुपये लिए गए। प्रति बालिका सिलाई के लिए 650 रुपये एवं मेंहदी के लिए 450 रुपये प्रति वर्ष वसूले गए। अंबेडकर नगर जिला समेत सुल्तानपुर, फैजाबाद, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़ में करीब एक हजार केंद्र खुलवाए गए। प्रत्येक केंद्र पर 25 बालिकाओं को पंजीकृत किया गया। इस बीच मानदेय मांगने पर प्रशिक्षिकाओं को नोटबंदी एवं आचार संहिता लागू होना बताकर कई बार टरकाया गया।
विज्ञापन
जब ज्यादा दबाव पड़ा तो संस्था का संस्थापक एवं चेयरमैन जाबिर अली एवं महिला चेयरमैन प्रभात प्रिया आफिस में ताला डालकर भाग गए। पीड़ितों ने अंबेडकर नगर के अकबरपुर थाने में फरवरी में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद से पीड़ित लगातार आरोपियों की तलाश में थे। रविवार को सहायल थाना पुलिस की मदद से ग्रामीण जाबिर अली निजामी को पकड़ने में कामयाब हुए। इसके बाद अकबरपुर पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। इस संबंध में सहायल थानाध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि अकबरपुर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। वहां की पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कहा था। आरोपी को पकड़कर अकबरपुर पुलिस को सौंप दिया गया।