फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cricket firing in Cricket dispute, three injured

क्रिकेट के विवाद में फायरिंग, तीन घायल

Wed, 25 May 2016 10:51 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 25 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Cricket firing in Cricket dispute, three injured
औतों में घटनास्थल पर जमा पुलिस बल - फोटो : amar ujala beuro
थाना क्षेत्र के ग्राम औतों में क्रिकेट मैच को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। एक गोली युवक के सीने में जा धंसी। इस दौरान एक महिला भी घायल हुई। दो बाइकों से भागते समय बीच में आए एक युवक को तमंचे की बट मार कर घायल कर दिया। दोनों युवकों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार शाम ग्राम औंतों में क्रिकेट मैच में हुए विवाद बढ़ जाने के बाद फायरिंग हुई। एक पक्ष के दो बाइकों पर सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में मनीष पांडेय पुत्र कमलेश पांडेय के सीने में गोली लगी। आनन-फानन परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही रूप लाल सक्सेना की पत्नी श्रीदेवी भी घायल हो गईं। कमलेश को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। हरचंदपुर चौकी से पुलिस पहुंची तो फायरिंग करने वाले आरोपियों का पीछा किया। रास्ते में बाजार करने जा रहे गांव के ही मोहित उर्फ नीरज पांडेय पुत्र रामचंद्र पांडेय के सिर पर दो बाइकों पर सवार युवकों ने तमंचे की बट मार दी। नीरज को भी दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


नीरज के अनुसार उनकी आरोपियों से कोई दुश्मनी नहीं है। वह रास्ते में खड़े थे। भाग रहे आरोपियों ने उनके सिर पर बट मार दी। इससे वह घायल हो गए। मौके पर थानाध्यक्ष संतोष मिश्रा मय पुलिसबल के पहुंच गए हैं। इधर, कुछ ग्रामीण आज हुई घटना को प्रधानी की रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार प्रधानी के चुनाव में वर्तमान प्रधान अनिल कुमार की पत्नी ने गांव के मनोज मिश्रा की पत्नी को हराया था। तभी से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। कई बार दोनों पक्ष आमने सामने आ चुके हैं। गोली चलाने वाले आरोपी वर्तमान में प्रधान पति अनिल कुमार के पक्ष के बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि मंगलवार की शाम भी गांव में फायरिंग की घटना हुई थी। समाचार लिखे जाने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। घटनास्थल पर पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जमी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed