फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Corpse found in canal

नहर में मिला युवक का शव

Wed, 12 Apr 2017 11:33 PM IST
औरैया
औरैया Updated Wed, 12 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Corpse found in canal
घटना स्थल पर पहुंचे एसपी रामकिशोर। - फोटो : अमर उजाला
 सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पन्हर में नहर पुल के समीप  45 वर्षीय युवक का शव मिला है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसपी ने भी ग्रामीणों ने पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


 बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पन्हर के लोग औरैया आ रहे थे। गांव के बाहर रास्ते में नहर किनारे ग्रामीणों ने एक 45 वर्षीय युवक का शव देखा। इसकी जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


नहर में शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल सुधाकर मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नहर से बाहर निक लवाया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के काफी प्रयास किए। शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के हाथ रस्सी से बंधे थे। गर्दन में भी रस्सी लिपटी थी। इससे ग्रामीणों ने हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक पन्हर व आसपास के गांवों का नहीं है। नहर में शव मिलने की सूचना पर एसपी राम किशोर भी मौके पर पहुंचे।


उन्होंने ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की। एसपी ने कोतवाल को निर्देशित किया कि शव का अज्ञात में पंचनामा भरें। शिनाख्त के भी प्रयास करें। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि हत्या के बाद युवक का शव लाकर यहां फेंका गया है। जल्द ही मृतक की पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed