फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   College broke the lock of 2.25 lakh stolen

कालेज का ताला तोड़ 2.25 लाख चुराए

Wed, 23 Nov 2016 11:03 PM IST
औरैया
औरैया Updated Wed, 23 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
College broke the lock of 2.25 lakh stolen
टूटा ताला दिखाते कालेज प्रबंधक सारांश रतन। - फोटो : अमर उजाला
नगर के मोहल्ला नवीन बस्ती लोहिया नगर में स्थित डीएस शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में मंगलवार की रात चोर मेनगेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इन्हाेंने कार्यालय में रखी सेफ का ताला तोड़कर बैग पार कर दिया। बैग में दो लाख 25 हजार रुपये थे। सुबह प्रबंधक ने टूटा ताला देखा तो हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज में कालेज का स्वीपर ताला तोड़ते हुए दिखाई दिया।  प्रबंधक ने स्वीपर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


डीएस शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के प्रबंधक सारांश रतन यादव ने बताया कि वह अपने कोल्ड स्टोर से कुछ रुपये लाए थे। कुछ रकम कालेज की थी। इस रकम को कार्यालय की सेफ के लॉकर में रख दिया। सुबह कालेज पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा था। अंदर ऑफि स का भी ताला टूटा हुआ था। ऑफि स के अंदर रखी सेफ  के तीनों लॉकर टूटे थे। सामान बिखरा हुआ था। सेफ  में रखा बैग गायब था। बैग में सवा दो लाख रुपये थे। यह गायब थे। प्रबंधक सारांश रतन अंकुर यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कालेज का स्वीपर ताले तोड़ता दिख रहा है। प्रबंधक ने स्वीपर के  खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने स्वीपर विमलेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed