फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Code of Conduct violation report on the three candidates

तीन प्रत्याशियों पर आचार संहिता उलंघन की रिपोर्ट

Wed, 08 Feb 2017 11:16 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Wed, 08 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Code of Conduct violation report on the three candidates
netaji
नगर के भगत सिंह चौराहे पर आयोग की ओर से नियुक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट सुमित पटेल ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान सपा, भाजपा व बसपा की गाड़ियाें में बिना अनुमति के ले जाई जा रही प्रचार सामग्री मिली। इन्हें सीज कर दिया गया। तीनों दलों के उम्मीदवारों के खिलाफ आचार संहिता उलंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट सुमित पटेल ने  टीम के साथ भगत सिंह चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब आधा सैकड़ा वाहनों की सघन चेकिंग की गई। एक गाड़ी को रोकने पर उसमें बसपा प्रत्याशी की चुनाव प्रचार सामग्री मिली। चालक प्रचार सामग्री और वाहन की अनुमति पत्र नहीं दिखा सका। इसके बाद सपा व भाजपा की प्रचार सामग्री अलग-अलग गाड़ियों में मिली। इनमें भी बिना अनुमति के प्रचार सामग्री ढोई जा रही थी।
विज्ञापन


सुमित पटेल ने भाजपा का प्रचार वाहन लोडर यूपी77 एन3868, बसपा प्रत्याशी की प्रचार सामग्री लेकर जा रही बोलेरो यूपी 79एफ 9390 तथा सपा की प्रचार सामग्री ले जा रही बोलेरो यूपी75के4250को सीज कर दिया। सुमित पटेल ने प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता उलंघन की तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने तीनों प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता उलंघन की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed