{"_id":"5b2404c24f1c1b6d4d8b6ae2","slug":"children-s-daughter-accused-of-murdering-poisoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका के परिजनों ने लगाया जहर देकर हत्या करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालिका के परिजनों ने लगाया जहर देकर हत्या करने का आरोप

Updated Fri, 15 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
- घटना के संबंध में जानकारी देता मृतक बालिका का पिता व मौजूद ग्रामीण
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। गांव दयालपुर में खेलने गई तीन वर्षीय बालिका की गुरूवार की दोपहर मौत हो गई। देरशाम को ही मृतक बालिका के परिवारीजनों को जब मालूम हुआ कि बालिका को जहर दिया गया है। जिस पर देररात को ही बालिका के परिवारीजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी और गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। शनिवार को गांव पहुंचे कोतवाली इंस्पेक्टर ने पूछतांछ की और दोनों पक्षों को कोतवाली बुलवाया।
मालूम हो कि दयालपुर निवासी परमानंद की पुत्री नव्या (तीन) घर के बाहर खेलते-खेलते कुछ दूर निकल गई। दोपहर लगभग 12 बजे युवती गिरते-पड़ते घर पहुंची। नव्या के मुंह से झाग निकलते देख परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर लौटते समय गांव के लोगों को शक हुआ कि कहीं किसी कीड़े या सांप ने तो नहीं काटा। जिस पर वह लोग नव्या को लेकर कई स्थानों पर झाड़फूंक कराने ले गए। कई स्थानों पर झाड़फूंक के बाद झाड़फूक करने वालों ने नव्या के परिवारीजनों को बताया कि वह नव्या को आक्सीजन लगवाएं यदि बच्ची को जीना हो तो जी जाएगी। तब परिवारीजन कानपुर देहात स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में नव्या को लेकर गए। जहां चिकित्सक ने बताया कि बालिका को जहर दिया गया है। जिस वजह से उसके मुंह से झाग निकला। घर लौटे परिवारीजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव को यमुना नदीं में प्रवाह किया। इसके बाद गांव में इसकी चर्चा शुरू हुई। नव्या के परिवारीजनों ने बताया कि नदी में शव प्रवाह करने के जब वह लोग लौटे तो नव्या को जहर देने वाले गांव के ही लोगों ने उन पर हमला किया। जिस पर उन्हें शक हो गया कि जिन लोगों से एक दिन पहले झगड़ा हुआ था उन्हीं लोगों ने पुत्री को जहर दिया। किसी तरह नव्या के परिजनों ने मौका पाकर कोतवाली पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर घर के पास ही एक स्थान पर गिलास व जहरीला पदार्थ भी पड़ा पाया गया। शनिवार को कोतवाल मदन गोपाल गुप्ता गांव पहुंचे और दोनों पक्षों से पूछतांछ की। लेकिन कोई हल न निकलने पर दोनों पक्षों को शाम के समय कोतवाली आने को कहा। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि मामला उनकी संज्ञान में है। दोनों पक्षों को कोतवाली बुलवाया गया है। जांच के बाद ही कोई कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
मासूम नाव्या की मौत पर सवाल
बालिका के परिजनों ने गांव के लोगों पर जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
गांव पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने की पूछताछ, दोनों पक्षों को कोतवाली बुलवाया
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। ‘मासूम नाव्य की मौत प्राकृतिक नहीं है, रंजिशन उसे जहर देकर मार गया है’ परिजनों ने गांव के ही एक परिवार पर मासूम को जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। घटना थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में गुरुवार दोपहर को हुई थी। मासूम घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसकी मौत हो गई थी। शनिवार को कोतवाली इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पीड़ित और आरोपी पक्ष को कोतवाली में तलब किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गांव निवासी परमानंद की पुत्री नव्या (तीन) घर के बाहर खेलते-खेलते कुछ दूर निकल गई। दोपहर लगभग 12 बजे वह गिरते-पड़ते घर पहुंची। नव्या के मुंह से झाग निकलते देख परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर लौट रहे थे। इस दौरान साथ गए गांव के लोगों ने किसी कीड़े या सांप के काटने की आशंका जताई। परिजन नव्या को कई स्थानों पर झाड़फूंक कराने ले गए। झाड़फूंक करने वालों ने मासूम को आक्सीजन लगवाने की सलाह दी। परिजन उसे कानपुर देहात स्थित एक नर्सिंग होम लेकर गए। यहां चिकित्सक ने बालिका को जहर दिए जाने की बात बताई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव को यमुना में प्रवाहित कर दिया। पीड़ित परिजनों ने गांव के ही एक परिवार पर बच्ची को जहर देने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि आरोपियों से उनका एक दिन पहले झगड़ा हुआ था। ‘उन्हीं लोगों ने पुत्री को जहर दिया’। नव्या के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इधर घर के पास ही एक स्थान पर गिलास व जहरीला पदार्थ भी पड़ा पाया गया। शनिवार को कोतवाल मदन गोपाल गुप्ता गांव पहुंचे और दोनों पक्षों से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि मामला उनकी संज्ञान में है। दोनों पक्षों को कोतवाली बुलवाया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।