{"_id":"58f50c2e4f1c1b1b74471b4f","slug":"child-s-death-by-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बालक की मौत
अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में भर्थना रोड पर रविवार रात सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कानपुर के कल्याणपुर निवासी हर्ष (8) पुत्र विवेक रविवार को परिजनों के साथ भर्थना रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने आया था।
देर रात लघुशंका जाने के लिए हर्ष सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। लहूलुहान हालत में परिजन हर्ष को लेकर बिधूना सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उधर, बालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने बालक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।