फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Child killed, bodies hung from tree

बालिका की हत्या, शव पेड़ से लटकाया

Wed, 13 Apr 2016 11:56 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 13 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Child killed, bodies hung from tree
आत्महत्या
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हैदरपुर में 13 वर्षीय बालिका ही हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव पेड़ से लटका दिया। बालिका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों एवं ग्रामीणोें से पूछताछ की। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम हैदरपुर निवासी दीप्ति (13) पुत्री सीताराम बुधवार दोपहर बकरी चराने के लिए खेत में गई थी। करीब चार बजे खेताें पर काम कर रहे ग्रामीणों ने दीप्ति का शव आम के पेड़ से लटका देखा। यह बात गांव में पहुंची तो मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि बालिका के गले पर कसाव के निशान हैं।
विज्ञापन


इससे स्पष्ट है कि  बालिका की गला दबाकर हत्या की गई है और शव लटकाया गया है। चौकी इंचार्ज पवन पांडेय ने ग्रामीणों से अलग- अलग पूछताछ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की। परिजनों ने दीप्ति की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कई पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस
बालिका दीप्ति दोपहर बाद करीब तीन बजे घर से बकरी चलाने के लिए निकली थी। करीब घंटेभर बाद ही उसका शव आम के पेड़ से लटका मिला। बालिका घर से निकलने से पहले खाना खाई और राजी खुशी गई थी। परिवार से किसी बात को लेकर गुस्सा भी नहीं थी। इसलिए आत्महत्या का सवाल ही नहीं उठता। स्पष्ट है कि उसकी हत्या के बाद शव लटकाया गया है। क्योंकि जिस तरह से पेड़ से बालिका का शव लटका था, उससे भी यह लग रहा है कि वह अकेले इस तरह से फंदा नहीं बना सकती है। फिलहाल गांव तरह- तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का दावा है कि वह मामले की तहकीकात कर रही है। जल्द ही हकीकत से सामने लाएगी। उसे फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed