{"_id":"58d8031b4f1c1b297d1a16bc","slug":"caught-criminal-in-kanshiram-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कालोनी में रंगरेलियां मनाते पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांशीराम कालोनी में रंगरेलियां मनाते पकड़ा
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी आवास स्थित कांशीराम कालोनी के एक आवास में रविवार की शाम एक महिला को उसके ससुरालीजनों ने रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। ससुरालीजनों ने कालोनीवासियों की मदद से युवक की पिटाई कर दी। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। देरशाम तक पुलिस दोनों को कोतवाली में बैठाकर पूछताछ करती रही।
कोतवाली पुलिस के अनुसार एसपी आवास के निकट कांशीराम कालोनी के एक आवास में एक महिला अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी। इसकी जानकारी किसी ने महिला के ससुर व सास को दी। महिला के ससुर व सास कालोनी पहुंचे। आवास का गेट बंद था। इन्होंने आसपास के लोगों को बुलाकर कालोनी का गेट तुड़वा दिया। महिला के सास-ससुर व कालोनी के लोगों ने युवक को पीट दिया।
युवक को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। महिला की सास और ससुर ने महिला और उसके प्रेमी को जेल भेजे जाने की मांग की। वहीं रंगरेलियां मनाने के लिए आवास देने वाले मालिक के प्रति भी लोगों में गुस्सा रहा। लोगों ने बताया कि वह आवास निरस्त करने की मांग नगर पालिका प्रशासन और डीएम से करेंगे। वहीं इस मामले की जानकारी पर कोतवाली में लोगों की भीड़ लगी रही। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।