फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cashiers found the body of the gas agency

गैस एजेंसी के कैशियर का शव मिला

Sat, 05 Nov 2016 12:14 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 05 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Cashiers found the body of the gas agency
जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
 थाना क्षेत्र के ग्राम कैथोली मार्ग पर एक युवक का शव बाइक समेत मिला। बाइक की डिग्गी में मिली गैस कनेक्शन की किताबों से युवक के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता ने उसकी पहचान की। पिता ने पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। जबकि पुलिस इसे बाइक दुर्घटना बता रही है।
विज्ञापन


अयाना थाना क्षेत्र के सेंगनपुर कैथौली मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पड़ा होने की पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर अयाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव के साथ पड़ी बाइक भी थाने लाई। पुलिस ने तलाशी के दौरान बाइक कि डिग्गी से द्रोपदी गैस एजेंसी बाबरपुर अजीतमल से संबंधित 11 उपभोक्ताओं की गैस कनेक्शन की किताबें मिलीं। इसके आधार पर पुलिस ने गैस एजेंसी से संपर्क किया।
विज्ञापन


युवक हुलिया के मुताबिक उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे देशराज दोहरे निवासी खुखूपुर, अजीतमल ने शव अपने पुत्र धर्मेंद्र (40) का बताया। पिता देशराज ने बताया कि उसका पुत्र कैथौली के जंगल में कैसे पहुंचा। यह उनकी भी समझ में नहीं आ रहा है। उन्होंने शव पर मिले चोटों के निशान से उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र अपनी पुत्री आरुषि को रोज बाल विकास इंटर कालेज बाबरपुर छोड़ने के बाद काम पर जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार शाम को धर्मेंद्र घर नहीं पहुंचा। सुबह परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। थानाध्यक्ष रामबदन यादव ने बताया कि हत्या जैसे कोई भी साक्ष्य नजर नहीं आ रहे हैं। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सौ शैय्या अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed