फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cash and jwelary stolen

लाखों के नगदी-जेवर चोरी

Tue, 30 May 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 30 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Cash and jwelary stolen
टूटी हुई अलमारी दिखाती महिला। - फोटो : amar ujala
मोहल्ला जवाहर नगर में बंद मकान के दोनों मंजिलों के ताले तोड़कर चोर रविवार रात लाखों के नगदी-जेवर चुरा ले गए। घटना के वक्त दोनों किरायेदार अपने गांव गए थे। घटना की जानकारी पर सोमवार सुबह दोनों किरायेदार लौट आए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।  जवाहर नगर में अनूप त्रिवेदी पुत्र बलवीर प्रसाद त्रिवेदी का मकान है। इसमें पहली व दूसरी मंजिल पर दो किरायेदार रहते हैं। किरायेदार जितेंद्र पुत्र दलवीर सिंह निवासी उसरपाटी किसी काम से कमरों में ताले लगाकर गांव गए हुए थे।
विज्ञापन


रविवार रात चोर मेनगेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे में अलमारी में रखे पांच हजार नगद व गृहस्थी का सामान सहित करीब दस हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दूसरी मंजिल पर किराये पर रह रहे फर्रुखाबाद के कायमगंज निवासी हृदेश और  उसकी पत्नी रेनू परिजनों के साथ गांव गए थे।
विज्ञापन


चोरों ने दूसरी मंजिल पर जाकर सेफ  के तालों को तोड़कर उसमें रखे दस हजार नगद व जेवरात सहित करीब दो लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। सुबह जब लोगों ने गेट का ताला टूटा देखा तो मकान मालिक अनूप को सूचना दी। मकान मालिक की सूचना पर किरायेदार भी आ गए।  सूचना पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed