{"_id":"5b6343f64f1c1bee748b7761","slug":"cash-and-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर नगदी-जेवर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर नगदी-जेवर उड़ाए
नशीला पदार्थ सुंघाकर नगदी-जेवर उड़ाए
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
दूसरे कमरे में रखी छोटी अलमारी का ताला तोड़ पार किए जेवरात
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कसबा खानपुर में बीती रात चोरों ने दो घरों में घुसकर सो रहे लोगों को नशीला पदार्थ सुंघाकर नगदी सहित लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। सुबह जागने पर पीड़ितों को घर के अंदर बक्सों और अलमारी के ताले टूटे मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
कस्बा खानपुर में बीती रात चोरों ने मेन रोड पर स्थित मोहल्ला चमनगंज में निर्माणाधीन बेवा शहनाज पत्नी रिजवान के मकान में घुसकर कमरों के अंदर रखे बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे एक लाख पांच हजार रुपये नगद और डेढ़ लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। इस संबंध में पीड़िता शहनाज ने बताया कि उनकी पुत्री व पुत्र की नवंबर माह में शादी है। इस कारण से मकान का भी निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे बाहर का दरवाजा लगा नहीं है। बताया कि बीती रात वह अपने परिवार के सभी लोगों के साथ बरामदे और कमरे में सो रही थी। देर रात चोर उनके घर में घुस गए और उन्होंने सभी को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद कमरे के अंदर रखे बक्से व अलमारी के ताले तोड़कर नगदी और जेवरात पार कर दिए। सुबह जब देर से नींद खुली तो उठने पर कमरे के अंदर रखे बक्सों व अलमारी के ताले टूटे पड़े मिले। बक्सों के बाहर सारा सामान फैला पड़ा था। बताया कि चोर उनके घर से एक लाख पांच हजार रुपये नगद व डेढ़ लाख से अधिक के जेवरात पार कर ले गए हैं।
दूसरी घटना में मोहल्ला रहमतगंज निवासी इदरीश खां पुत्र नजीर खां अपने घर के बरामदे में पुत्री मंदिशा के साथ सो रहे थे। रात में चोर घर के बाहर लगे हैंडपंप के सहारे दीवार फांदकर घर में घुस गए। उन्होंने उन दोनों को कुछ सुंघा दिया। इसके बाद कमरे के अंदर रखी अलमारी के लॉकर का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये नगद व पुत्री व उसकी मां का लगभग डेढ़ लाख रुपये का जेवरात पार कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि बरसात के कारण कमरे का दरबाजा बंद न हो पाने के कारण वह उसमें ताला नहीं लगा सके थे। उधर चोरी की इस घटना से दहशतजदां पुत्री मंदिशा बार-बार डर की वजह से बेहोश हो रही थी। देवकली चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश बघेल ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन
इनसेट---
ज्वाइन करते ही मिली दो चोरियों की सलामी
औरैया। एसपी नागेश्वर सिंह ने बुधवार को कई उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया था। देवकली चौकी के लिए बेला थाना में तैनात उप निरीक्षक ओम प्रकाश बघेल को प्रभारी नियुक्त किया। सुबह जैसे ही उन्होंने चार्ज संभाला खानपुर में दो घरों में चोरी की सूचना मिली।