फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Case against child

बच्ची से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Sat, 08 Apr 2017 11:48 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sat, 08 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case against child
rape
 क्षेत्र के एक गांव में युवक ने 31 मार्च को सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था। युवक बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया था। परिजनों को बच्ची गंभीर हालत में मिली थी। होश में आने पर उसने परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन


इस पर परिजन उसे पुलिस के पास ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर आरोपी धमकी देने लगे। नए थानाध्यक्ष ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले पिता ने बताया कि सात साल की बेटी 31 मार्च की दोपहर में खेतों की तरफ गई थी। गांव के इमरान सिद्दीकी ने बच्ची को दबोच लिया। उसका मुंह बंद कर दुष्कर्म किया। इसके बाद बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


काफी देर तक बेटी घर नहीं आई तो वह तलाश करने लगा। बेटी खेत में बेहोश पड़ी मिली। उसके चेहरे पर पानी डालकर होश में लाया। होश में आने पर आपबीती बताई। बेटी को लेकर चौकी पहुंचे। यहां सुनवाई नहीं हुई। थाने से भी टरका दिया गया। इसके बाद वह गांव आए तो आरोपी पक्ष के दो तीन लोगों ने धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने पीड़ित की बात सुनकर आरोपी के खिलाफ दुष्क र्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी घर से भाग गया। पुलिस ने पीड़ित को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed