{"_id":"57ae10d54f1c1b8e34ee64d7","slug":"burglars-challenge-the-dibiapur-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिबियापुर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिबियापुर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
बैट्री शाप का टूटा शटर देखते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में गुरुवार रात चोरों ने थाने के सामने मेडिकल स्टोर समेत औरैया रोड पर बैट्री डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान से लाखों का माल चोरी कर लिया। सीएचसी गेट के सामने खड़ी एक कार भी चोर ले गए। पुलिस एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौका मुआयना किया। हालांकि चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
गुरुवार रात चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए थाना गेट के ठीक सामने स्थित शरमन विश्नोई के मेडिकल स्टोर का शटर तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह दुकान स्वामी को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने दुकान से 12400 रुपये और अन्य सामग्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं औरैया रोड पर ककराही पुलिया के पास बैट्री के डिस्ट्रीब्यूटर ताज बैट्री का शटर तोड़ दिया। सूचना पर दुकान स्वामी मुहम्मद मसीद उर्फ छोटे निवासी विकास कुंज दिबियापुर दुकान पर पहुंचे। पीड़ित के अनुसार दुकान से 36 छोटी बड़ी बैट्रियां, एक आरओ वाटर प्यूरीफाइर सिस्टम, 11 हजार रुपये नकद चोरी हो गए।
चोरी गए सामान की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई है। औरैया रोड पर ही सीएचसी गेट पर खड़ी सुशील पुत्र भारत सिंह की इंडिगो कार भी गुरुवार रात चोरों ने पार कर दी। सुशील के अनुसार कार के कागजात रखे थे। सूचना पर सीओ चौधरी रमेश सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य प्रकाश यादव फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। समाचार लिखे जाने तक कार चोरी के पीड़ित ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष आदित्य प्रकाश यादव का कहना है कि दोनों दुकानों का शटर जैक लगाकर उचकाया गया लग रहा है। मेडिकल स्टोर पर हुई चोरी का निरीक्षण करने पहुंचे सीओ चौधरी रमेश सिंह को व्यापारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक आदित्य प्रकाश यादव का कहना है कि कुछ संदिग्धों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जा रही है।