{"_id":"589ca7a64f1c1be717379f3a","slug":"bsp-report-on-the-code-of-conduct-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट
औरैया
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
विधानसभा दिबियापुर के प्रत्याशी रामकुमार अवस्थी के खिलाफ दिबियापुर थाने में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि प्रत्याशी के प्रचार वाहन में प्रत्याशी का फोटोयुक्त पोस्टर लगा हुआ था।
फ्लाइंग मजिस्ट्रेट मदन मोहन शर्मा ने दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सात फरवरी की शाम को वह उपजिलाधिकारी अजीतमल व विधानसभा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अमित कुमार राठौर के साथ ककोर वैसुंधरा मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बसपा प्रत्याशी के प्रचार वाहन के पीछे बसपा प्रत्याशी का फोटोयुक्त पोस्टर लगा था। निर्वाचन कार्यालय से 23 जनवरी को प्रचार वाहन के रूप में अनुमित दी गई लेकिन प्रचार वाहनों के शीशों पर पंफलेट लगाना चुनाव आयोग से प्रतिबंधित है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। रिपोर्ट में बताया कि जब तक वाहन को पकड़ा जाता तब तक चालक वाहन लेकर चला गया।
इधर, बसपा प्रत्याशी रामकुमार अवस्थी का कहना है कि उनके पास परमीशन है।