{"_id":"578fb8a34f1c1bd927c4b504","slug":"break-the-lock-of-the-store-stole-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़ नगदी व सामान चुराया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान का ताला तोड़ नगदी व सामान चुराया
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मामले की जानकारी करता पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चरूहूली में मंगलवार रात चोरों ने एक दुकान के शटर का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी सहित हजारों रुपये का माल पार कर दिया। शिकायत के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी की। हालांकि इस दौरान पुलिस कर्मियों ने खेत में पड़े खाली डिब्बे व पानी का बाक्स बरामद किया। वहीं गल्ला आढ़ती संघ महामंत्री ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा किए जाने की मांग की है।
ग्राम चिरूहूली में हाईवे पर स्थित रघुपत सिंह पुत्र सुरजन सिंह की परचूनी की दुकान के शटर कर मंगलवार रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। साथ ही दुकान की गोलक में रखे दाना खरीद के दस हजार रुपये के अलावा गैस सिलेंडर, गैस भट्टी, मैदा, चीनी, पान मसाला की पैकेट, किचिन मसालों के पैकेट आदि लगभग 15 हजार रुपये सहित 25 हजार रुपये का माल पार कर दिया। चोरी की जानकारी दुकान मालिक को तब हुई जब सुबह दुकान खोलने को पहुंचा। तो वहां ताला टूटा पड़ा तथा दुकान पूरी तरह से खाली थी।
जानकारी होने पर लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इधर-उधर छानबीन की तो खेतों में खाली डिब्बे व पानी का बाक्स पड़ा मिला। वहीं मौके पर पहुंचे गल्ला आढ़ती संघ के महामंत्री जमाली सिंह ने पुलिस अधिकारियों से जल्द से जल्द चोरी की घटना का खुलासा किए जाने की मांग की है।