फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bolero Rider Punks Sip Bikes From Youth

बोलेरो सवार बदमाशों ने युवक से बाइक छीनी

Sat, 13 May 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 13 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bolero Rider Punks Sip Bikes From Youth
लूट - फोटो : अमर उजाला
भरथना-बिधूना मार्ग पर शुक्रवार सुबह बोलेरो सवार आधा दर्जन बदमाशों ने एक बाइक सवार को रोककर उसके साथ मारपीट कर दी और उसकी बाइक छीनकर फरार हो गए। पीड़ित रोते बिलखते कोतवाली पहुंचा। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर लुटेरों को पकड़ने का आश्वासन दिया। इटावा जिले के इकदिल निवासी दिलीप पुत्र बुद्व सिंह गुरुवार को अपनी ससुुराल थाना बेला क्षेत्र के गांव गैली में आयोजित शादी समारोह में आए थे।
विज्ञापन


शादी समारोह में शामिल होनेे के बाद दिलीप बाइक से शुक्रवार सुबह गांव इकदिल जा रहे थे। जैसे ही वह बिधूना-भरथना मार्ग पर पावर हाउस के समीप पहुंचा। इसी दौरान एक बोलेरो ने बाइक के आगे आकर गाड़ी रोक दी। बोेलेरो से आधा दर्जन बदमाश उतरे और उसकी बाइक छीनने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी। बदमाश बाइक छीनकर फरार हो गए।  पीड़ित कोतवाली पहुंची और अपनी आपबीती बताकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने जल्द लुटेरों को पकड़ने का आश्वासन दिया। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि जांच कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed