फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bolero borne assailants looted the sugar-laden truck

बोलेरो सवार बदमाशों ने चीनी लदा ट्रक लूटा

Thu, 05 Jan 2017 11:24 PM IST
औरैया
औरैया Updated Thu, 05 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bolero borne assailants looted the sugar-laden truck
गन शॉट
बुधवार की देर रात बोलेरो सवार बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर चीनी भरे ट्रक को लूट लिया। बदमाश चालक व परिचालक को सैफई के पास नदी किनारे घायलावस्था में फेंककर भाग गए। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। सीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


  गुरुवार की दोपहर घायलावस्था में ऐरवाकटरा थाने पहुंचे ट्रक चालक शैलेंद्र सिंह चौहान पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी नगला भगत मैनपुरी और हेल्पर जगवीर पुत्र गुरुदयाल जरौली थाना बिछवां मैनपुरी ने बताया कि  बुधवार को बरेली फरीदपुर से ट्रक में चीनी लादकर औरैया जा रहे थे। रात लगभग 11 बजे ऐरवाकटरा क्षेत्र में आने वाले ग्राम गुलालपुर के पास पहुंचे थे। बोलेरो सवार पांच बदमाशों में असलहे दिखाते हुए ट्रक रुकवाया। मारपीट करते हुए बंधक बना लिया।
विज्ञापन


बदमाश ट्रक पर कब्जा कर उसे ले गए। बदमाश चालक व परिचालक को बोलेरो मेें डालकर सैफई के पास नदी किनारे फेंककर गए। इसकी जानकारी यूपी 100 नंबर पर दी। इसके बाद थाने पहुंचे। सीओ बिधूना सुभाष अत्री और थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि मामले की जांच एसओजी टीम कर रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच में मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed