{"_id":"5914ae0f4f1c1b231f85345a","slug":"bike-rider-robbers-robbed-a-bag-full-of-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार लुटेरों ने युवक से रुपयों भरा थैला लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार लुटेरों ने युवक से रुपयों भरा थैला लूटा
अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 12 May 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी देता पीड़ित।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के भैसालोट के पास दो बाइकों पर आए चार लुटेरों ने बाइक सवार युवक से रुपयों से भरा थैला छीन लिया। युवक एसबीआई से 55 हजार रुपये लेकर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन लुटेरों को नहीं पकड़ सके। शिवपुर चपोरा निवासी अबजद अली पुत्र अजीज अली शुक्रवार को दोपहर लगभग तीन बजे को स्टेट बैक के अपने खाते से 55 हजार रुपये निकालकर एक झोले में रखकर बाइक से सवार कस्बा कुदरकोट किसी कार्य से जा रहा था।
जैसे ही वह भरथना रोड पर भैसलोट के सामने से गुजर रहे थे। तभी पीछे से दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने अबजद की बाइक को ओवरटेक कर अवजाद अली को रोक लिया और रुपयों का थैला बाइक से लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइकर्स गैंग के चारों लुटेरे दोनों बाइकों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित द्वारा कोतवाल पुलिस को दी गयी जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर जांच शुरू की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस के हांथ लुटेरों तक नही पहुंच सके थे और ना ही रिपोर्ट लिखी गई थी।