{"_id":"5b1587974f1c1bb26e8b6483","slug":"bike-driver-dies-in-road-accident-parents-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, माता-पिता घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, माता-पिता घायल
auraiya
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। माता-पिता को बाइक पर बैठाकर बाजार ले जा रहे युवक को वैन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता को सैफई ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक सवार तीनों लोगों में कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। इस वजह तीनों के सिर पर चोटें आईं हैं।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवराव निवासी सुशील कुमार (26) पिता विश्राम सिंह (45) व माता इंद्रवती (40) के साथ बाइक से बिधूना आ रहा था। बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर मारुति वैन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सुशील की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विश्राम सिंह और इंद्रवती गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एंबुलेंस से दोनों को बिधूना सीएचसी ले जाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, सीएचसी से विश्राम सिंह को सैफई रेफर कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर मिलते ही मामला दर्ज किया जाएगा।