फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ATM scandal is connected to Kanpur jail

कानपुर जेल से जुड़े हैं एटीएम कांड के तार

Mon, 21 Jan 2019 11:09 PM IST
auraiya Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 21 Jan 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
ATM scandal is connected to Kanpur jail
खोजी कुत्ता के साथ खड़े पुलिस कप्तान त्रिवेणी सिंह और पुलिस की टीम - फोटो : amarujala
औरैया। ककोर कस्बे के बाजार में स्थित इंडिया वन एटीएम पर बदमाशों द्वारा गैस कटर से काटकर आधी एटीएम मशीन उड़ाए जाने के मामले में चौकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस की मानें तो कांड के तार कानपुर जेल से जुड़े हैं। हापुड़, आगरा और बदायूं तक बदमाशों का नेटवर्क फैला है। पुलिस ने सुबूतों की रोशनी में चार टीमें गठित कर रात में ही एक टीम कानपुर जेल, दूसरी हापुड़, तीसरी बदायूं, और चौथी आगरा रवाना कर दी है। कांड में एटीएम मशीन से कितने रुपये निकले यह तथ्य आना बाकी है। पुलिस का कहना है कि दिबियापुर थाने में आधी बची हुई एटीएम को रखा गया है, जब एटीएम का इंजीनियर आएगा, तब खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र के ककोर कस्बे के बाजार स्थित राकेश तिवारी के मकान में इंडिया वन वित्तीय कंपनी का एटीएम लगा हुआ है। शनिवार की रात इस एटीएम बूथ पर बदमाशों ने धावा बोलकर गैस कटर से आधी एटीएम मशीन काटकर ले गए थे। रविवार को सुबह जब बाजार में अपनी-अपनी दुकानें खोलने आए तो दुकानदारों ने एटीएम बूथ का शटर कटा हुआ और अंदर एटीएम कटी हुई पाई। उन्होंने घटना की सूचना दिबियापुर थाना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची दिबियापुर थाना पुलिस समेत पुलिस कप्तान प्रो. त्रिवेणी सिंह, अपर एसपी नेपाल सिंह, सीओ सिटी श्यौदान सिंह आदि ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की थी, इस घटना में फोरेसिंक विभाग की टीम ने भी सबूत जुटाए थे। मौके पर मौजूद एटीएम आफीसर कप्तान सिंह ने बताया था कि उन्होंने शनिवार की शाम छह बजे इस एटीएम में 18 लाख रुपये डाले थे। मशीन में पहले से एक लाख 20 हजार 700 रुपये थे। एटीएम में कुल 19 लाख 20 हजार 700 रुपये थे। एटीएम मशीन के आधे कटे होने पर पुलिस और एटीएम ऑफीसर दोनों ही नहीं बता पाए कि कितने रुपये बदमाश ले गए। इस मामले में इंजीनियर सही बात बता पाएंगे। बची हुई आधी मशीन खुलने के बाद ही यह पता चल सकेगा। घटना की रिपोर्ट कानपुर के कल्याणपुर निवासी कंपनी के जोनल मैनेजर संतोष कुमार सोनी ने दिबियापुर थाने में दर्ज कराई, इसमें उन्होंने 19 लाख 20 हजार 700 रुपये एटीएम में होने की लिखित रूप से तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लुटेरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस कांड के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं। इनमें एक टीम कानपुर जेल, दूसरी टीम हापुड़, तीसरी टीम आगरा और चौथी टीम बदायूं भेजी गई है। पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
घटना से संबंधित तार शहर से बाहर जुड़े होने के संकेत मिले हैं। ऐसे में हमने चार टीमें गठित कर शहर से बाहर भेजी हैं। जल्द खुलासा होने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम में इतना पैसा डालने की बात उनके गले नहीं उतर रही है। इस पहलू की हम अलग से जांच करा रहे हैं। एटीएम में दो पार्ट होते हैं, इसमें एक पार्ट की दो ट्रे गायब हैं। सीसीटीवी फुटेज भी पूना हेड आफिस से मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. त्रिवेणी सिंह पुलिस अधीक्षक औरैया


 

आठ माह में हुई चोरियों का नहीं हुआ खुलासा
ककोर (औरैया)। ककोर कस्बा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था व गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले आठ माह में हुई चोरी की बड़ी-बड़ी घटनाओं का आज तक खुलासा नहीं हो सका। ऐसे में आधी एटीएम मशीन काटकर ले जाने की एक और हुई बड़ी घटना से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर पुलिस से विश्वास उठता जा रहा है।

इन चोरियों का नहीं हुआ खुलासा
1. 20 जून 2018 को शंकर इंटर प्राइजेज ककोर से चोरों ने 40 हजार रुपये का माल किया था पार। चोरी में खाद-बीज के व्यापारी रामसूरत यादव ने दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
2. 26 अक्तूबर 2018 को कस्बा स्थित बिहारी ज्वैलर्स से साढ़े तीन लाख का माल पार किया था, हालांकि यहां से तिजोरी ले जाने का चोरों का प्रयास असफल रहा था। दुकानदार संतोष कुमार सैनी ने घटना की रिपार्ट दिबियापुर थाने में दर्ज कराई थी।

3. 24 व 25 अक्तूबर 2018 को दोनों रात बिहारी जी इंडियन ऑयल ककोर से चोरों ने क्रमश: 13 व 10 बैट्रियों सहित 23 बैट्रियां की थीं पार। दोनों घटनाओं की दुकान मालिक श्यामसुंदर चौबे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed