फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Arun murder: brothers turned murderer

अरुण हत्याकांड: भाई ही निकला कातिल

Tue, 22 Mar 2016 11:34 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 22 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Arun murder: brothers turned murderer
कत्ल
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम उमरेडी में अरुण हत्याकांड का खुलासा हो गया है। मृतक के भाई ने सुपारी देकर उसकी हत्या कराई थी। पुलिस ने मृतक के भाई व एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


थाना परिसर में घटना का खुलासा करते हुए थानाध्यक्ष रामलक्ष्मण यादव ने बताया कि विगत 16 मार्च की रात अरुण कुमार पुत्र गोविंद नारायण की हत्या कर दी गई थी। विवेचना के दौरान मृतक के भाई का नाम प्रकाश में आया। मंगलवार की थाना पुलिस ने मृतक के भाई अवनीश दीक्षित व उसके साथी प्रेमचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दैरान आरोपी अवनीश दीक्षित ने बताया कि उसका भाई अरुण आए दिन लड़ाई झगड़ा करता रहता था, जिससे वह तंग आ चुका था।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि भाई अरुण की हत्या करने के लिए उसने अपने साथी प्रेमचंद्र पुत्र रामशंकर निवासी जसवंतपुर को सुपारी दे दी। जिसमें 15 हजार रुपये नगद दिए थे। विगत 16 मार्च की रात तीनों आरोपियों ने मिलकर अरुण की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed