फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Army soldier's death in an accident

हादसे में सेना के जवान की मौत

Mon, 08 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 08 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Army soldier's death in an accident
अंशुल राठौड़ की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
ऊधमपुर (जम्मू) में एजुकेशनल हवलदार के पद पर तैनात सेना के जवान अंशुल की एक हादसे में मौत हो गई। खबर रविवार की सुबह जब घर आई तो परिजनों में कोहराम मच गया। घर के लोग आनन फानन में जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं। जवान के घर पर कस्बे के लोगों की भीड़ जुटने लगी। कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी रिटायर्ड फौजी शैलेंद्र सिंह राठौड़ का बड़ा पुत्र अंशुल सिंह राठौड़ (24) तीन साल पहले 2013-14 में सेना की ईएमई रेजीमेंट में पचमढ़ी एमपी से एजुकेशनल हवलदार के पद पर भर्ती हुआ था।
विज्ञापन


वर्तमान में वह ऊधमपुर में ईएमई रेजीमेेंट की 14 बटालियन में बतौर हवलदार प्रशिक्षु पद पर तैनात था। साथ ही फ ायरिंग कंप्टीशन की तैयारी कर रहा था। रविवार को बटालियन के कैप्टन चारू ने परिजनों को अंशुल के मौत की सूचना दी। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। मौत की खबर कस्बे में फैलते ही लोगों को अंशुल के घर पर तांता लग गया।
विज्ञापन


परिजनों के कोहराम से हर किसी की आंखें नम थी। अंशुल की बड़ी बहिन सोनी की शादी हो चुकी है।  छोटी बहिन मिनी तथा छोटे भाई प्रशांत राठौड़ का रो रोकर बुरा हाल था। अंशुल के दोस्त अनूप गुप्ता, मुकेश सेंगर, शिशुपाल गुर्जर, लकी भदौरिया, मुकेश दुबे आदि भी नम आंखों से वहां खड़े थे। शव सोमवार की सुबह तक आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तवी नदी के किनारे मिला अंशुल का शव
सूत्रों के मुताबिक जम्मू के ऊधमपुर थाना क्षेत्र के टिब्बर इलाके में तवी नदी में दो जवानों के डूबने की खबर रेजीमेंट के अधिकारियों को शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मिली थी। सेना तथा वहां की पुलिस ने जवानों को खोजने के लिये सर्च ऑपरेशन भी किया। लेकिन रात अधिक होने से सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था। रविवार की सुबह अंशुल का शव नदी के किनारे मिला। ऊधमपुर थाने के इंचार्ज डीएसपी प्रोेबेशनर शेख आदिल के अनुसार सेना के दोनों जवान नदी में नहाने गये थे। जहां नदी में डूबने से उनकी मौत हुई है।


रेजीमेंट के कैप्टन चारू ने घर पर अभी सिर्फ मौत की खबर दी है। मौत किस प्रकार हुई है उसका सही कारण नहीं बताया है। वहीं अंशुल की मौत पर उसके पिता शैलेंद्र सिंह कहना था कि नदी में डूबने से उनके बेटे की मौत नहीं हुई है। उनका बेटा देश के लिए शहीद हो गया। वह हमेशा देश की रक्षा को लेकर बातें करता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed