{"_id":"58b9b3b74f1c1ba0648315f8","slug":"across-the-sleeping-passengers-on-the-train-were-doing-stuff","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में सो रहे यात्रियों का सामान कर देते थे पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में सो रहे यात्रियों का सामान कर देते थे पार
auraiya,amar ujala beauro
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन के स्लीपर और एसी कोच में यात्रियों के सामान चोरी करने वाले सोनू गैंग के चार युवकों को जीआरपी ने दबोच लिया। उनके कब्जे से चुराया गया सामान, जेवरात और नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी कोच में रात को सो रहे यात्रियों का हैंडबैग और अन्य सामान चोरी कर किसी स्टेशन पर उतर जाते थे। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जीआरपी ने सोनू उर्फ राजकुमार निवासी पड़ीन बैरियर कोतवाली औरैया, रिंकू निवासी चीपी थाना पिसावा अलीगढ़, नरेंद्र यादव निवासी सेक्टर 11 फरीदाबाद और रामवरण उर्फ राम निवासी गांव घुरकुमां थाना सिंघी फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए युवकों के कब्जे से तीन लैपटॉप, 19 मोबाइल, 70 ग्राम से अधिक सोने के जेवरात, 4000 रुपये की नकदी और तमंचा-कारतूस मिले हैं। मामले में हैदराबाद, तेलंगाना के सौरभ गौड़ ने तीन फरवरी को उत्कल एक्सप्रेस के एस-3 कोच से बैग चोरी होने, आबिद हुसैन निवासी फर्रुखाबाद ने 10 जनवरी को अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस से पत्नी का बैग चोरी होने, गांधी कालोनी क्वारसी अलीगढ़ निवासी महिला विजय ने बैग चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।