{"_id":"570fe62a4f1c1baa394a6e07","slug":"aath-baik-baraamad-vehicle-thief-was-finally-picked-up-seven","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात वाहन चोर दबोचे, आठ बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात वाहन चोर दबोचे, आठ बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चेकिंग के दौरान बिधूना पुलिस के हत्थे वाहन चोर गिरोह चढ़ गया। पुलिस ने गैंग के सात चोराें को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से आठ बाइक भी बरामद की हैं, जबकि गैंग के दो सदस्य भाग निकले। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया गैंग अन्य जिलों में बाइकों की बिक्री करता है।
विज्ञापन
कोतवाली परिसर में खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बेला रोड स्थित कमलपुर नहर पर वाहनों की चेकिंग के दौरान कुछ संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए। पुलिस ने संदेह के आधार पर सभी को पकड़ लिया। पूछतांछ के दौरान पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की आठ बाइक भी बरामद की।
विज्ञापन
पकड़े गए युवकों ने अपना नाम मुकेश कुमार यादव पुत्र नवरत्न यादव निवासी नगला रदार थाना सौरिख, विजय, कमल पुत्रगण रामवरन निवासी जरयापुर थाना सौरिख, अनिल कुमार यादव व प्रदीप कुमार यादव पुत्रगण विश्राम सिंह निवासी चकरपुर बिधूना, दुर्गेश कुमार पुत्र कृष्णमुरारी यादव निवासी सूरजपुर नगरिया थाना एरवाकटरा, अनूप मिश्रा पुत्र रामनारायण निवासी कटरा सबाहद बिधूना, अजीत सिंह पुत्र रगपाल सिंह चौहान निवासी कटरा सबाहद बिधूना बताया है।
विज्ञापन
बिधूना कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि इस दौरान दो युवक रूपेंद्र पुत्र सुंदर सिंह यादव निवासी नगला हराय थाना बसरेहर इटावा, रिंकू पुत्र सुरेश सिंह यादव निवासी इमलिया थाना एरवाकटरा मौके से भागने में कामयाब रहे। उनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए युवकों के तार अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह से जुडे़ है।