{"_id":"5ada33fe4f1c1b05418b5a35","slug":"a-young-man-sleeping-outside-the-house-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":" घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मार कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मार कर हत्या
auraiya
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के खेरा गांव में गुरुवार रात घर के बाहर सो रहे युवक की तमंचे से गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने अपने चचेरे भाई, उसके बेटे और साले सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक का चचेरे भाई फर्रुखाबाद में सिपाही है। मृतक के बड़े भाई ने हत्या की वजह पुरानी रंजिश और सिपाही की ससुराल में शादी तय होने की खुन्नस बताया है। एसपी नागेश्वर सिंह का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुराने विवाद पर हत्या किए जाने की बात गले नहीं उतर रही है।
खेरा गांव निवासी रामऔतार यादव के छोटे बेटे शिवकुमार उर्फ भूरे यादव (32) की शादी इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के बदरिया पूठ निवासी लाखन सिंह की बेटी से 11 मई को होनी थी। गुरुवार रात शिवकुमार खलिहान से गेहूं की मड़ाई कर लौटा और घर के सामने चारपाई पर सो गया। रात करीब 12 बजे तमंचे से उसे गोली मार दी गई। सीने में गोली लगने से शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुन परिवार के लोग दौड़ पड़े। इस दौरान हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक के बड़े भाई बीरपाल यादव ने अपने चचेरे भाई उम्मेद सिंह उसके बेटे विपिन कुमार, उम्मेद के साले इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के बदरिया पूठ गांव निवासी सर्वेश सिंह एवं एक अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उम्मेद सिंह फर्रुखाबाद में सिपाही है। इन दिनों वह छुट्टी पर गांव आया है। हत्यारोपी सर्वेश सिंह लाखन सिंह का पारिवारिक भतीजा है। पुलिस पूछताछ में मृतक के बड़े भाई ने बताया कि शिवकुमार की शादी लाखन सिंह की बेटी से करने का उम्मेद सिंह विरोध करता था। उम्मेद नहीं चाहता था कि उसकी ससुराल में शादी हो। उम्मेद की पत्नी और शिवकुमार के बीच दरवाजे के सामने पानी गिराने को लेकर कई बार विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों परिवारों में सालभर से बोलचाल और खानपान भी बंद हो गया। हत्या की वजह वह यही दोनों बातें बता रहा है। मौके पर पहुंचे एसपी नागेश्वर सिंह ने जांच पड़ताल की। दोनों परिवारों से पूछताछ की। उनका कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मृतक के भाई की ओर बताई गई वजह से साथ ही अन्य बिंदुओ पर भी पड़ताल की जा रही है।