{"_id":"57dd86a64f1c1b5e48d486a8","slug":"a-million-rupee-snathed-from-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर किसान से एक लाख लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर किसान से एक लाख लूटे
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
मौके पर घटना की जानकारी करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया मंडी में गल्ला बेंचकर अपने गांव जा रहे किसान को कार सवार बदमाशों ने सवारी बनाकर बैठा लिया। इसके बाद तमंचे के बल पर उससे एक लाख रुपये लूटकर चलती कार से फेंक दिया। पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जालौन जिले के सिरसा कलार निवासी राकेश और याज्ञिक औरैया मंडी में गल्ला बेचने आए थे। वे गल्ला बेचने के बाद शनिवार शाम लगभग 5:45 बजे कोतवाली क्षेत्र में जालौन चौराहे पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वहां एक स्विप्ट कार रुकी। चालक ने सिरसा कलार जाने की बात कही। इस पर राकेश और याज्ञिक उसमें बैठ गए। कुछ दूर जाने पर याज्ञिक को कार सवारों पर शक हुआ। उसने पेट खराब होने की बात कहते हुए कार रोकने कहा। जैसे ही कार रुकी। दोनों नीचे उतरने लगे। बदमाशों ने राकेश को तमंचा लगाकर दोबारा कार में खींच लिया।
इसके बाद कार को जालौन रोड पर दौड़ा दिया। बदमाशों ने राकेश से एक लाख रुपये लूटने के बाद देवकली चौकी से पहले हाईवे पर स्थित मजार के पास उसे चलती कार से फेक दिया। उधर, पहले कार से उतरे याज्ञिक ने 100 नंबर पर सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने पीछा किया, लेकिन बदमाश भाग निकले। कार से उतर जाने की व जह से याज्ञिक के रुपये बच गए। राकेश की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल सुधाकर मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।