फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   मामूली विवाद में महिला व उसके पुत्र को पीटा, एनसीआर दर्ज

मामूली विवाद में महिला व उसके पुत्र को पीटा, एनसीआर दर्ज

Sun, 03 Mar 2019 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में महिला व उसके पुत्र को पीटा, एनसीआर दर्ज
औरैया। सदर कोतवाली के गांव खानपुर में रविवार को घर के बाहर मरणासन्न पिल्ला डालने का विरोध करने पर दबंगों ने महिला व उसके पुत्र को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बचाया। घायल महिला ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर घायल महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन



घायल अवस्था में कोतवाली पहुंची कस्बा खानपुर के मोहल्ला रहमतगंज निवासी शाहीन (50) पत्नी फाजिल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह और उसका पुत्र नाजिम (18) रविवार को दोपहर लगभग तीन बजे अपने घर के बाहर मौजूद थे। उसी समय मोहल्ले के ही शाहनवाज एवं उसके भाई शालू पुत्र ने उसके घर के बाहर एक मरणासन्न पिल्ला डाल दिया। विरोध करने पर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। गाली देने का विरोध किया तो उन लोगों ने उसे व उसके पुत्र को लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाया। इस मारपीट में वह व उसका पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन


-घर के बाहर मरणासन्न पिल्ला डालने का विरोध करने पर पीटा
-सदर कोतवाली के गांव खानपुर में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed