फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कोचिंग गई छात्रा लापता, अपहरण की आशंका

कोचिंग गई छात्रा लापता, अपहरण की आशंका

Sat, 10 Nov 2018 11:21 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
कोचिंग गई छात्रा लापता, अपहरण की आशंका
अजीतमल (औरैया)। कोचिंग जा रही छात्रा लापता हो गई। घर में छात्रा का फोन आने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। अपहरण की बात सामने से पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने छात्रा क ी फोन कॉल को आधार मानकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बाबरपुर कस्बे के अशोक नगर निवासी कपड़ा व्यवसायी रविंद्र कुमार गुप्ता पुत्र प्रयाग दास ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पुत्री अंजू स्नातक है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रोज की तरह शनिवार को भी कस्बे में स्थित एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ने गई थी। काफी समय बाद वह घर नहीं लौटी। इस पर उसकी तलाश की गई। उसका पता नहीं चला। अचानक घर पर एक फोन आया। इसमें पुत्री ने कुछ लोगों के बात न करने देने की बात कही। इससे घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में पिता ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। अपहरण की बात सुनकर कोतवाली पुलिस के भी हाथ-पैर फूल गए।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही ने बताया कि छात्रा के लापता होने की तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस की टीम बनाकर सर्विलांस के जरिए पता लगाया जा रहा है।



कोचिंग गई छात्रा लापता, अपहरण की आशंका
घर में छात्रा का फोन आने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed