फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   छह लोगों पर जलाकर मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज

छह लोगों पर जलाकर मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज

Mon, 02 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
छह लोगों पर जलाकर मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अछल्दा (औरैया)।
अछल्दा थाना क्षेत्र के रामनगरिया में संदिग्ध हालात में जली महिला के मामले में सोमवार को उसके दामाद ने छह लोगों पर जलाकर मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सभी छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है। इधर महिला का गंभीर हालत में सैफई में इलाज चल रहा है।

रामनगरिया ग्राम निवासी सोमवती (45) पत्नी स्व. राकेश कुमार रविवार की देर शाम अपने घर में अकेली थी। वह घर के पड़ी ईंटों की सफाई कर रही थी। जिसका पानी दीवार के पास किनारे से होकर जा रहा था। तभी जेठ मिथलेश दीवार से झांक कर देखने लगे, इतने में दोनों की बीच कहासुनी हो गई तभी शाम सात बजे करीब अचानक सोमवती आग से झुलसी हुई चिल्लाते हुए बाहर निकली और आसपास के लोगो ने आग को बुझाया। जिसके बाद डॉयल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। जली हुई हालत में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया। सूचना पर उनके दामाद अवनीश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। दामाद ने थाना अछल्दा में तहरीर दी है। पुलिस ने दी गई तहरीर पर कमलेश , मिथलेश , राहुल, पंकज , राजीव , नीलम पत्नी कमलेश के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने परिवार के लोगों पर आग से जलाने का आरोप लगाया है। हालांकि गांव वालों के मुताबिक जब महिला जलते हुए बाहर निकली तब परिवार के कोई अन्य सदस्य घटना स्थल पर मौजूद नहीं था। थानाध्यक्ष बलिराज शाही ने बताया है कि दी गई तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन



- छह लोगों पर जलाकर मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज
-अछल्दा के रामनगरिया गांव में संदिग्ध हालात में जली थी महिला
-दामाद की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की


































































































































































































































































































































































































फोटो-02एयूआरपी-07- महिला का मकान जहां हुई घटना
फोटो-02एयूआरपी-08-महिला के घर की दीवार की गिरी ईंटें जिस पर विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed