फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सोते रहे घरवाले, चोरों ने किया सफाया

सोते रहे घरवाले, चोरों ने किया सफाया

Wed, 01 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
सोते रहे घरवाले, चोरों ने किया सफाया
माधौगढ़/रामपुरा। अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर जेवरात व नगदी पार कर दी। एक चोरी माधौगढ़ के ग्राम रामहेतपुरा में हुई। यहां चोरों ने घर में घुसकर बक्से में रखी नगदी पार कर दी। वहीं रामपुरा के नावर गांव में चोर जेवरात व नगदी ले गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामहेतपुरा निवासी आशाराम पुत्र जगन्नाथ के घर सोमवार की रात चोर चहारदीवारी फांद कर अंदर घुस आए और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर नगदी चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह जब घरवालों की आंख खुली तो सामान बिखरा देखकर वह दंग रह गए।
विज्ञापन


आशाराम ने बताया कि चोर बक्से में रखे 11 हजार रुपये नगद, कुछ कपड़े व घरेलू सामान चोरी कर ले गए। इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस भेजकर जांच कराई जा रही है। उधर रामपुरा के नावर गांव के रहने वाले रामसिया पुत्र कन्हाई के घर सोमवार की रात चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोडकर जेवर व नगदी पार कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब घर वालों की आंख खुली तो सामान बिखरा पाया। रामसिया ने बताया कि चोर बक्से में रखे 18 हजार रुपये नगद, एक सोने का हार, हाफ पेटी, झुमकी चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने थानों में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

-माधौगढ़ व रामपुरा में दो घरों से जेवर नगदी उड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed