{"_id":"59bff0ac4f1c1b8e688b527c","slug":"91505751212-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की
Updated Mon, 18 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)। इटावा के ग्राम ढकाताल महेवा निवासी नवविवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवाले उससे मारपीट करते हैं। उसकी तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इटावा जनपद के थाना बकेवर के गांव ढकाताल महेवा निवासी किशुन लाल की पुत्री आरती की शादी 12 दिसंबर 2015 को अजीतमल क्षेत्र के मोहल्ला मिशरुपुर प्रतापसिंह कस्बा मुरादगंज निवासी स्वामीदीन के पुत्र गोविंद से हुई थी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पति गोविंद, ससुर स्वामीदीन, सास किशनवती, देवर योगेंद्र, ननद प्रीती एक लाख रुपये और कार की मांग कर रहे हैं। मायके पक्ष के लोगों ने रुपये व कार देने में असमर्थता जताई तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 14 सितंबर को उससे मारपीट की गई। पीड़िता ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।