फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   शोहदे ने युवती से की छेड़खानी

शोहदे ने युवती से की छेड़खानी

Mon, 26 Jun 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
शोहदे ने युवती से की छेड़खानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालौन। थाना क्षेत्र में बस का इंतजार कर रही युवती से बाइक सवार शोहदों ने छेड़खानी की। शोर मचाने पर शोहदे तमंचा लहराते हुए भाग निकले। दुकानदारों की सूचना पर जब तक यूपी 100 पुलिस पहुंची, तब तक युवती बस में बैठकर जा चुकी थी।

आटा निवासी युवती स्टैंड पर उरई जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। दुकानदारों ने बताया कि एक बाइक पर सवार दो शोहदे आए और युवती से छेड़खानी करने लगे।

उसने विरोध किया तो शोहदे मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार और लोग दौडे़ तो शोहदे भाग निकले। दुकानदारों ने बताया कि शोहदों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इस कारण बस स्टैंड पर वाहनों का इंतजार करने वाली महिलाओं और युवतियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार थाना पुलिस से इस बारे में शिकायत की, लेकिन पुलिस कोई ध्यान नहीं देती।
विज्ञापन


इस वजह से शोहदों के हौसले बुलंद हैं। यदि समय रहते पुलिस ने शोहदों पर शिकंजा नहीं कसा तो बड़ी घटना हो सकती है। दुकानदारों का कहना है कि छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए गठित एंटीे रोमियो दस्ता भी नजर नहीं आ रहा है। एसओ का कहना है कि यूपी 100 पुलिस को मौके पर भेजा गया है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बस का इंतजार कर रही थी युवती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed