फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   युवक ने डाई पी और पत्नी ने छत से लगाई छलांग

युवक ने डाई पी और पत्नी ने छत से लगाई छलांग

Mon, 21 Jan 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
युवक ने डाई पी और पत्नी ने छत से लगाई छलांग
युवक ने डाई पी, पत्नी ने छत से लगाई छलांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर में एक युवक ने डाई पीकर जान देने की कोशिश की। युवक की गंभीर हालत देख परिवारीजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। इधर युवक की पत्नी छत से छलांग लगा दी। महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी तेज प्रताप उर्फ लल्लू (26) पुत्र सत्यप्रकाश ने सोमवार को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे किसी बात को लेकर घर में हुए विवाद पर डाई पीकर जान देने की कोशिश की। युवक की बिगड़ी हालत को देख परिवारीजनों ने तेज प्रताप को गंभीर हालत में औरैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर तेज प्रताप के डाई पीने पर उसकी पत्नी ने मकान की छत से छलांग लगा दी। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजनों ने महिला को शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि छत से छलांग लगाने पर महिला का पैर टूट गया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों का उपचार अस्पतालों में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed