{"_id":"5b9ab2da867a557f551a1279","slug":"81536864986-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से दो लोगों की मौत
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
उरई/कदौरा। शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर में घर पर बिजली रिपेयरिंग का काम कर रहे युवक की करंट लगने से से मौत हो गई। उधर, कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुआखेड़ा में पंखे का स्विच बंद करते समय करंट लगने से भी एक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर के मोहल्ला इंदिरानगर में गुरुवार सुबह रोहित (18) पुत्र गोविंद वर्मा अपने घर में बिजली रिपेयरिंग का काम कर रहा था। तभी उसके हाथ में बिजली का तार छू गया जिससे उसे करंट लग गया। जिससे वह चीखने के बाद अचेत होकर गिर पड़ा।
परिजनों ने देखा तो उसे आनन फानन में जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुआखेड़ा में गुरुवार सुबह जब सोकर उठे इंद्रपाल उर्फ जाली (42) पुत्र भगवती प्रसाद पंखा बंद करने के लिए बोर्ड से प्लग निकाल रहा था, तभी अचानक करंट लगने से चिपक गया।
विज्ञापन
परिजनों ने जब इंद्रपाल को पंखे में चिपके देखा तो आनन फानन में बोर्ड से प्लग हटाया और उसे लेकर उरई जिला अस्पताल के लिए भागे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से गांव व घर में कोहराम मच गया। पत्नी जावित्री ने बताया कि दो पुत्र व एक पुत्री हैं, वह ही मेहनत मजदूरी कर घर चलाते थे।
उरई के मोहल्ला इंदिरा नगर और कदौरा के कुआंखेड़ा में हुए हादसे
अमर उजाला ब्यूरो