फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पुलिस ने पांच मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने पांच मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार

Sun, 21 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पांच मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। कोतवाली बिधूना क्षेत्र के स्टेट बैंक के पास मोबाइल की दुकान से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी के 91 मोबाइल व एक एलसीडी बरामद की है। आरोपियाें को जेल भेज दिया गया है।

कोतवाली में चोरी का खुलासा करते हुए एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि बिधूना कोतवाली क्षेत्र के स्टेट बैंक के पास 30 दिसंबर 2017 को मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के मोबाइल चुरा लिए थे। घटना के खुलासा के लिए बिधूना कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा लगे थे। मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह पुलिस ने रूरुगंज बियर शॉप से शरीफ पुत्र मो. रशीद निवासी बाबरपुर थाना अजीतमल, सीबू खान पुत्र रियाज खान निवासी दलेलनगर, तारिक पुत्र हबीब निवासी दलेलनगर, रोहित उर्फ सोनू पुत्र स्व. रामबाबू निवासी सिरसा कलार थाना जिला जालौन, आशिफ उर्फ बब्बू पुत्र रहीशुद्दीन निवासी इस्लाम नगर बाबरपुर को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से छह मोबाइल (एक वीवो, दो माइक्रोमैक्स और तीन स्पाइस कंपनी का), चार छोटे मोबाइल और छह कार्बन कंपनी के मोबाइल बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक एलसीडी और 75 अन्य कंपनियों के मोबाइल भी बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि रशीद व आरिफ फरार चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ औरैया, इटावा और जालौन में कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि रोहित व आशिफ को जालौन पुलिस ले गई है। वहां इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


- पुलिस ने पांच मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार
- दो आरोपी चल रहे फरार, 91 मोबाइल व एक एलसीडी बरामद
















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































जालौन, इटावा के ध्यान ध्यानार्थ

फोटो21एयूआरपी23- चोरी का घटना का खुलासा करते एसपी संजीव त्यागी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed