{"_id":"59ecdec14f1c1bc9678b702f","slug":"81508695745-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत ससुरालियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत ससुरालियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। 17 अक्टूबर को शहर के जालौन चुंगी पर सड़क किनारे महिला की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले में पुलिस ने पति व ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला की मां ने हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। पुलिस पति की तलाश कर रही है। वहीं पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
ज्ञात हो कि 17 अक्टूबर को शहर के जालौन बाईपास स्थित जालौन चुंगी के पास मंगलवार सुबह अर्चना (35) पत्नी कौशल किशोर कुशवाहा निवासी ग्राम चकजगदेवपुर कोतवाली उरई का शव सड़क किनारे पड़ा मिला था। अर्चना की मां कमला ने शव की शिनाख्त की थी।
मां ने बताया था कि अर्चना पिछले तीन दिन से अपनी ससुराल से लापता थी। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अर्चना की मौत एक दो दिन पूर्व हो चुकी थी। उसके सिर पर चोट के निशान थे, जिससे किसी वजनदार चीज मारकर उसकी हत्या की गई हो है।
विज्ञापन
वहीं अर्चना की मां कमला देवी ने दामाद कौशल किशोर व बेटी के ससुरालियों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया था। उसने बताया कि ससुरालीजन उसकी बेटी के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करते है। हत्या से 15 दिन पूर्व पति व ससुर उसे मनाकर ससुराल ले गए थे।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अर्चना के पति कौशल किशोर, ससुरालीजन चंद्र प्रकाश, दशरथ, जेठानी, हीरा व सास निवासीगण ग्राम चकजगदेवपुर उरई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव मिलने के पहले से ही अर्चना का पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
साथ ही पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। उरई इंस्पेक्टर देवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम में किसी वजनदार चीज से सिर पर प्रहार कर मौत की वजह दर्शाई गई है।
-छह दिन पूर्व जालौन चुंगी पर हत्या कर फेंका गया था महिला के शव
-मां ने ससुरालियों पर लगाया था हत्या कर शव फेंकने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो