फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   क्षेत्र में बढ़ चोरी की घटनाओं पर सीओ ने कसे दरोगाओं के पेंच

क्षेत्र में बढ़ चोरी की घटनाओं पर सीओ ने कसे दरोगाओं के पेंच

Sat, 23 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में बढ़ चोरी की घटनाओं पर सीओ ने कसे दरोगाओं के पेंच

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना (औरैया)। एक पखवारे से बिधूना क्षेत्र में बढ़ी चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में जहां दहशत है वहीं पुलिस भी व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने को जुट गई। सीओ ने सभी चौकी इंचार्ज व हल्का इंचार्ज की बैठक ली और उन्हें सख्त निर्देश दिए कि हर हाल में क्षेत्र में गश्त करें। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


सीओ अखिलेश राजन ने शुक्रवार को बैठक में कहा कि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी पर रोक लगाने के लिए सभी चौकी प्रभारी व कस्बा इंचार्ज रात्रि में गश्त बढ़ाएं। रात में गश्त न होने से चोरों के हौसले बढ़े हुए हैं। क्षेत्र में गश्त में और तेजी लाएं और रात में सड़क पर मिलने वाले हर संदिग्ध से पूछताछ की जाए। रात को निकलने वाले वाहनों को भी चेकिंग की जाए।
विज्ञापन


अगर किसी के पास गाड़ियों कागजात नहीं मिलते तो उनसे पूछताछ कर कार्रवाई की जाए। कहा कि अगर कोई भी पुलिस कर्मी अपनी डयूटी के टाइम लापरवाही बरतता मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह भी रात में गश्त पर निकलेंगे और लापरवाह पर सख्त कार्रवाई होगी। सीओ ने क्षेत्रीय लोगों से भी अपील की है कि अगर आप के आस पास कोई गलत काम हो रहा हो उसकी सूचना पुलिस को दे। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा हर हाल में रात में जारी रहे गश्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed