{"_id":"597399674f1c1b330d8b481b","slug":"81500748135-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में प्रेमी के ही साथ रहने पर अड़ी प्रेमिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में प्रेमी के ही साथ रहने पर अड़ी प्रेमिका
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अछल्दा(औरैया)। दो महीने से लापता युवती को पुलिस ने शुक्रवार की शाम को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। युवती प्रेमी से कोर्ट मैरिज भी कर चुकी थी। उसने थाने में कागजात भी दिखाए और प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ गई। परिजन आए तो काफी देर तक दोनों पक्षों में सुलह की कोशिश हुई। इसके बाद दोनों के परिजन शादी को राजी हो गए।
अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने बीते नौ मई को पुत्री को ले जाने की रिपोर्ट गांव दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस तलाश करती रही मगर युवती का कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने जिस लड़के के नाम रिपोर्ट दर्ज थी, उसे भी पकड़ लिया मगर वह अपने आप को बेकसूर बताता रहा। शुक्रवार देर शाम बिधूना क्षेत्र से पुलिस ने युवती को दूसरे लड़के के साथ पकड़ लिया और थाने ले आई। यहां पर युवती ने कोर्ट मैरिज के कागज दिखाए। इस पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया। युवती प्रेमी के साथ ही रहने को अड़ गई। परिजनों ने आपस में बातचीत की और शादी के लिए तैयार हो गए। सीओ लालता प्रसाद ने बताया कि युवती के परिजन प्रेमी से शादी के लिए राजी हो गए है।
विज्ञापन
लड़की के पिता ने गजेंद्र के नाम पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस गजेंद्र को पकड़कर पूछताछ कर रही थी। मगर वह खुद को बेकसूर बता रहा था। अब जब लड़की दूसरे लड़के के साथ मिल गई तो गजेंद्र व उसके परिजनों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
-दो माह पहले प्रेमी के साथ हुई थी लापता
-बाद में दोनों के परिजन शादी के लिए हुए राजी