फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी फांसी पर झूलती मिली

संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी फांसी पर झूलती मिली

Sat, 30 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी फांसी पर झूलती मिली
अमर उजाला ब्यूरोे
विज्ञापन

अजीतमल(औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के छीतापुर गांव में संदिग्ध हालत में किशोरी का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। जिससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

गांव निवासी राम सिंह की 16 साल की बेटी अंजू किसी बात से घर में क्षुब्ध हो गई और शुक्रवार शाम उसका शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका का भाई जब घर पहुंचा तो शव फांसी पर झूलता देख शोर मचाया। इस पर गांव व परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


फांसी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने काफी देर तक पड़ताल की और ग्रामीणों से भी बात की लेकिन कोई नतीजे पर नहीं पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई शिवम ने आत्महत्या करने की तहरीर दी है। कोतवाल जितेंद्र ने बताया कि आत्महत्या ही प्रथम दृष्टया लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। अन्य मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed