फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   रेलवे फाटक के अंदर ट्रक हुआ खराब, रेल यातायात बाधित

रेलवे फाटक के अंदर ट्रक हुआ खराब, रेल यातायात बाधित

Wed, 23 Jan 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
रेलवे फाटक के अंदर ट्रक हुआ खराब, रेल यातायात बाधित
अछल्दा (औरया)। अछल्दा रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार को सुबह रेलवे फाटक पर ट्रक खराब होने से रेल यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को ट्रैक से हटाया तब जाकर रेल ट्रैक बहाल हो सका। इससे तकरीबन 20 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन



कस्बे की रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार को सुबह लगभग पौने 10 बजे फफूंद की तरफ से मोरंग से भरा हुआ ट्रक आ रहा था। रेलवे क्रासिंग खुली होने के चलते ट्रक ड्राइवर ट्रक को रेलवे क्रासिंग से पास करवाने लगा। इतने में ट्रक में डीजल खत्म हो गया और यह रेलवे क्रासिंग के उत्तरी फाटक तथा लूप लाइन के बीच खड़ा हो गया। ट्रक खड़े होने के चलते लगभग 20 मिनट तक रेल यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन


दुरंतो एक्सप्रेस एवं पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को धीमी गति से निकाला गया। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। ट्रक ड्राइवर राकेश कुमार पुत्र ब्रह्मनंद निवासी फूप जिला भिंड मध्य प्रदेश को आरपीएफ के एसआई राजेंद्र सिंह अपने हमराही के साथ बाजार की तरफ ले जा रहे थे तभी ट्रक मालिक अंकित यादव भी बाजार में आ गए। उन्होंने ड्राइवर को छुड़वाने का प्रयास किया तो यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और जाम लग गया। मामला थाना पुलिस के पास पहुंचा तो थाना पुलिस ने मामला रेलवे का बताया। ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर आरपीएफ पुलिस ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-20 मिनट बाधित रहा रेल यातायात
-दुरंतो व पुरुषोत्तम को धीमी गति से निकाला गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed