{"_id":"5bfaecebbdec22416210844d","slug":"61543171307-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से रेप कर सोशल मीडिया पर वायरल की तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से रेप कर सोशल मीडिया पर वायरल की तस्वीरें
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा के साथ रेप व उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप व पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
रविवार शाम 17 वर्षीय छात्रा अपने माता-पिता के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर दी कि वह 20 नवंबर को उरई से पढ़कर कालपी लौटी। जब वह मुन्ना फुलपावर चौराहे पर उतरी तभी गांव के पास का परिचित युवक अनुराग मिल गया और उसे घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया।
थोड़ी दूर चलने के बाद उसने कहा कि वह आलमपुर स्थित कमरे में कुछ सामान भूल आया है जिसे लेकर चलता हूं। यह कहकर वह उसे अपने कमरे ले गया जहां पर उसने कोई नशीली चीज खिला दी और फिर रेप किया और उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींच ली। होश में आने पर धमकाया कि यदि किसी को बताया तो उसकी फोटो वायरल कर दूंगा।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद आरोपी ब्लैकमेल करने लगा। विरोध किया तो उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। कोतवाली पुलिस के हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी अनुराग के खिलाफ रेप, पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।