{"_id":"59c7e5254f1c1b88688b64df","slug":"61506272549-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी पर लगाया भाई को जहर देकर मारने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी पर लगाया भाई को जहर देकर मारने का आरोप
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)। बाबरपुर के मोहल्ला विद्यानगर में 27 जून को एक युवक की मौत के बाद अब मृतक के भाई ने भाभी पर ही भाई को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने विवाहिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला विद्यानगर निवासी हरीराम के पुत्र अखिलेश की शादी कुसमा से हुई थी। अखिलेश की मौत के बाद कुसमा ने दूसरे पुत्र विमलेश कुमार से शादी कर ली थी। बीती 27 जून को विमलेश की भी मौत हो गई। परिजनों ने कुसमा पर जहर देकर विमलेश को मार डालने का आरोप लगाया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी। जिस पर मृतक के भाई राजकुमार ने न्यायालय की शरण ली। मृतक के भाई ने बताया कि उसकी भाभी ने ही उसके भाई को जहर देकर मार डाला है। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने कुसमा के खिलाफ पति को जहर देकर मारने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुसमा ने पहले अखिलेश से शादी की थी। उसकी मौत के बाद उसके भाई विमलेश से शादी कर ली। विमलेश की मौत पर परिजनों ने उस पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया गया है। प्रथमदृष्टया मुकदमा दर्ज कराने के पीछे संपत्ति का मामला समझ में आ रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।