{"_id":"59b96dd84f1c1b8f688b4601","slug":"61505324504-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री समेत सात के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व मंत्री समेत सात के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। सदर कोतवाली में एक महिला ने पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री समेत आठ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर उसे व पुत्री के साथ मारपीट और दुष्कर्म व जान से मारने की नियत से फायर करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
खानपुर निवासी महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में खानपुर निवासी पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री इरशाद कुरैशी पुत्र गुलाम रसूल इब्राहिम, गुलजार पुत्र इस्माइल, विष्णु दयाल पुत्र सीताराम, नौशाद पुत्र शमसुद्दीन, इब्राहिम और शौकीन पुत्र यानीस और दो अज्ञात पर आरोप लगाया है। बताया कि 24 जुलाई 2017 को वह व उसकी पुत्री घर में अकेली थी। तभी ये लोग घर में घुस आए और लात-घूसों से पिटाई करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए बुरी नियत से गिरा दिया। इसके अलावा उसकी नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ करते हुए पिटाई की व जान से मारने की धमकी दी। महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने तमंचे से फायर कर दिया। फायर मिस हो जाने के कारण मां-बेटी जान बच गई। लहूलुहान हालत में घर से भाग गई। पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री समेत छह नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 376/147/148/354ए/307/325/120बी आईपीसी व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
इस संबंध में सीओ सिटी भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लेट तहरीर क्यों आई इस मामले की जांच की जा रही है। वहीं पूर्व मंत्री मो. इरशाद का कहना है कि ये पेशेवर लोग हैं। पहले भी झूठा मुकदमा दर्ज करा चुकी हैं। अब यह मामला। पुलिस को जांच करके ही लिखना चाहिए। आरोप को बेबुनियाद बताया।