फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   रुरुगंज क्षेत्र में लूट की हुईं दो घटनाओं का नहीं हुआ खुलासा

रुरुगंज क्षेत्र में लूट की हुईं दो घटनाओं का नहीं हुआ खुलासा

Sun, 24 Mar 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
रुरुगंज क्षेत्र में लूट की हुईं दो घटनाओं का नहीं हुआ खुलासा
रुरुगंज (औरैया)। लूटों का अब तक खुलासा न होने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि रुरुगंज चौकी पुलिस की कार्यशैली के चलते बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन



17 मार्च को बिधूना निवासी सचिन पोरवाल की बिस्कुट एजेंसी में कार्यरत मुनीम मोनू खान निवासी बिधूना से साहूपुर के पास अज्ञात कार सवारों ने टक्कर मार कर ढाई लाख रुपये लूट लिया था। 18 मार्च को अछल्दा रोड पर अशोकपुरी के सामने एलआईसी के एजेंट अवधेश प्रताप सिंह निवासी गपचरियापुर से बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर रुपये छीन लिए थे।
विज्ञापन


लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी दो जगह हुई लूट में एक भी जगह का पुलिस पर्दाफाश नहीं कर पाई है। पुलिस अधीक्षक हरीश चंद्र ने ढाई लाख की लूट पर जल्द खुलासा होने के लिए अफसरों को हिदायत दी थी। लेकिन इसका नतीजा एक सप्ताह बाद भी शून्य नजर आ रहा है। इस संबंध में सीओ लालता प्रसाद का कहना है कि लूट के मामले की जांच चल रही है। टीमें लगी हुई हैं, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पुलिस के रवैये से लोगों में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed