फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ज्वैलर्स की दुकानों में हुई चोरी के मामले में

ज्वैलर्स की दुकानों में हुई चोरी के मामले में

Wed, 06 Feb 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
ज्वैलर्स की दुकानों में हुई चोरी के मामले में
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के कस्बा सहार से सोमवार की भोर चोरों द्वारा सर्राफ की दुकानों से शटर उचका कर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी पार करने के मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उधर प्रभारी एएसपी/सीओ सिटी ने जल्द ही खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन



बेला थाना पुलिस को दी तहरीर में क्षेत्र के ग्राम मल्हौसी निवासी अतुल कुमार पुत्र गंगाराम ने बताया कि 4 फरवरी को चोरों ने उसकी ज्वैलर्स की दुकान का शटर उचका कर अलमारी में रखी पांच किलो चांदी व 150 ग्राम सोना तथा 20 हजार रुपये नकद पार कर दिए। वहीं दूसरे दुकानदार अरविंद कुमार शाक्य पुत्र राजाराम निवासी सहार ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सहार स्थित उसकी ज्वैलर्स की दुकान में चोर दुकान का शटर उचका कर पूरी अलमारी ही उठा ले गए।
विज्ञापन



अलमारी में तीन किलो चांदी व आभूषण तथा 20 ग्राम सोने के आभूषण तथा छह हजार रुपये थे। तहरीर मिलने के बाद थाना पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु गौतम ने बताया कि घटना के संबंध में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछतांछ की जा रही है। वहीं प्रभारी एएसपी/सीओ सिटी श्यौदान सिंह ने बताया कि चोरों द्वारा सर्राफ की दुकानों में चोरी करना उनके लिए चुनौती है। घटना के खुलासे को लेकर बेला थाना प्रभारी निरीक्षक व सहार चौकी इंचार्ज को लगाया गया है। इसका जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ज्वैलर्स की दुकानों में चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed