{"_id":"5be870e1bdec2269b7317405","slug":"51541959905-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाशपोश बदमाशों ने घर में घुसकर युवक पर नशीला स्प्रे छिड़का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाशपोश बदमाशों ने घर में घुसकर युवक पर नशीला स्प्रे छिड़का
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। घर में अकेले युवक के मुंह पर नकाबपोश बदमाशों ने नशीला स्प्रे छिड़ककर बेहोश कर दिया। अचेत अवस्था में परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। पिता ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरली मनोहर निवासी नरेंद्र कुमार चौहान ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह दुकान पर था। घर पर 20 वर्षीय पुत्र आकाश अकेला था। शाम लगभग 4 बजे उसके घर में कुछ नकाबपोश बदमाश आए और घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही पुत्र ने दरवाजा खोला तो नकाबपोश बदमाशों ने कोई नशीला स्प्रे उसके मुंह पर छिड़क दिया और कोई नशीला पदार्थ उसके मुंह में रख दिया।
जिसके चलते उनका बेटा बेहोश होकर वहीं गिर गया। काफी देर बाद होश में आने पर उसने फोन पर घटना की जानकारी देकर बताया कि कुछ लोगों ने उसे जान से मारने की कोशिश की है। आनन फानन में वह अपने बेटे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने बताया कि उसका पुत्र अभी भी अचेत अवस्था में है। पीड़ित ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।