फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   रुपयों के लेन देन को लेकर भगत चौराहे पर दो पक्ष भिड़े, चार राउंड फायरिंग

रुपयों के लेन देन को लेकर भगत चौराहे पर दो पक्ष भिड़े, चार राउंड फायरिंग

Tue, 09 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
रुपयों के लेन देन को लेकर भगत चौराहे पर दो पक्ष भिड़े, चार राउंड फायरिंग
औरैया के बिधूना कस्बे के भगत सिंह चौराहे पर रुपये के लेन-देन के विवाद में सोमवार की देर शाम दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से चार राउंड फायरिंग हुई। इससे दहशत फैल गई। फायरिंग की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो एक पक्ष के लोग मौके से भाग निकले। दूसरे पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। सीओ भास्कर वर्मा का कहना है कि फायरिंग करने वाले की जानकारी की जा रही है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एक पक्ष कोतवाली में बैठा हुआ है। इधर भगत सिंह चौराहे पर हुई खुलेआम फायरिंग से लोगों में दहशत व्याप्त है। सीओ के मुताबिक मारपीट की घटना में तीन लोग मामूली रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed