{"_id":"5b522c624f1c1bc57a8b582b","slug":"51532111970-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर में 12 बकरियां लाद ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोडर में 12 बकरियां लाद ले गए चोर
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। उदनपुरा गांव में कुछ लोग खेत में चर रही 12 बकरियों को लोडर में लादकर भाग गए। चरवाहे के शोर मचाने पर आस पास मौजूद ग्रामीण दौड़े लेकिन तब तक लोडर सवार जा चुके थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम उदनपुरा निवासी चरवाहा स्वामीदीन पुत्र राजाराम अपनी 12 बकरियों को लेकर खेतों में चराने जा रहा था। गांव के निकलते ही वह जैसे ही हाईवे पर पहुंचा तो कुरारा की तरफ से एक लोडर बकरियों के पास आकर रुकी। उस वक्त स्वामीदीन बकरियों से कुछ दूरी पर था।
लोडर से उतरे कुछ लोग तुरंत बकरियों को लोडर में उठाकर डालने लगे। उन लोगों ने सभी बकरियों को लोडर में डाल दिया और जाने लगे। यह देखकर स्वामीदीन चीखता हुआ दौड़ा।
विज्ञापन
उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण भी दौड़कर आ गए, लेकिन तब तक लोडर सवार लोग बकरियों को लेकर जा चुके थे। स्वामीदीन ने बताया कि उन बकरियों की कीमत करीब एक लाख रुपये है। उसने थाने पहुंचकर बकरियां चोरी होने की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चरवाहे ने थाने में बकरियां चोरी होने की तहरीर दी
अमर उजाला ब्यूरो