{"_id":"5a5b8a744f1c1b86268b45f7","slug":"51515948660-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शताब्दी के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर(औरैया)। शनिवार की रात कंचौसी स्टेशन के पास एक युवक ने शताब्दी ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। युवक के ट्रेन से कटने पर आसपास लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक की शिनाख्त की। मृतक की आठ फरवरी को शादी होनी थी। आत्महत्या की वजह परिजन स्पष्ट नहीं कर सके।
कंचौसी स्टेशन पर शनिवार की रात डाउन लाइन पर गुजर रही शताब्दी एक्सप्रेस के सामने एक युवक कूद गया। युवक के कूदते ही उसके चिथड़े उड़ गए। आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान उत्तम (24) पुत्र रामबाबू निवासी भभोखर, सहायल के रूप में हुई। रात में ही सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पहचान की। परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और दो दिन पहले ही लौट कर आया है। उसने कुछ दिन पहले ही बुलेट बाइक भी खरीदी थी। आठ फरवरी को उसकी शादी थी। मगर उसने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल रहा। जीआरपी चौकी प्रभारी रामबदन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- शताब्दी के आगे कूदकर युवक ने दी जान
-आठ फरवरी को होने थी शादी, दिल्ली में करता था नौकरी